SSC MTS Result 2022, Cut Off: जारी होने वाला है एसएससी एमटीएस रिजल्ट, जानें संभावित कटऑफ

SSC MTS Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) बहुत जल्द एमटीएस टियर-1 का रिजल्ट जारी करेगा। एमटीएस परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक देश भर में आयोजित की गई थी।  5 अगस्त को इसकी प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अब अभ्यर्थियों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। देशभर में 37,94,607 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उत्तर प्रदेश और बिहार 13,28,537 अभ्यर्थियों ने 26 जुलाई 2022 तक चली परीक्षा में भाग लिया था। इस भर्ती के जरिए एमटीएस और हवलदार के 7301 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें एमटीएस की कुल 3698 वैकेंसी हैं। हवलदार की 3603 वैकेंसी हैं। टियर -1 (पेपर 1) में पास अभ्यर्थियों को पेपर-2 में बुलाया जाएगा जो डिस्क्रिप्टिव होगा। 

SSC MTS Result 2022
SSC MTS Result 2022

हवलदार पदों के लिए  – पेपर-1 में प्रदर्शन के आधार पर कुल वैकेंसी के छह गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा व पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी आयु ग्रुप 18 से 25 और 18 से 27 में स्टेटवाइज व कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी करेगा। यहां देखें कितनी रह सकती है इस बार की कटऑफ 

एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2022 (आयु 18-25 वर्ष)
राज्य  सामान्य वर्ग की अपेक्षित कटऑफ

बिहार 84-90
उत्तर प्रदेश 78-83
झारखंड 79-83
ओडिशा 73-77
पश्चिम बंगाल 74-78
अंडमान और निकोबार 72-76
सिक्किम 75-79
कर्नाटक 68-72
केरल 78-82
लक्षद्वीप 73-77
छत्तीसगढ़ 75-79
मध्य प्रदेश 74-78
अरुणाचल प्रदेश 73-77
मणिपुर 68-72
मेघालय 68-72
मिजोरम 69-73
नागालैंड 74-78
दिल्ली 74-78
राजस्थान 72-76
उत्तराखंड 78-82
चंडीगढ़ 80-84
जम्मू कश्मीर 75-79
हिमाचल प्रदेश 73-77
पंजाब 72-76
आंध्र प्रदेश 71-75
तमिलनाडु और पुडुचेरी 73-79
तेलंगाना 70-74
गोवा 75-79
गुजरात 72-76
महाराष्ट्र 70-74

एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2022 (18-27 वर्ष)
राज्य  सामान्य वर्ग की अपेक्षित कटऑफ 
बिहार 84-89
उत्तर प्रदेश 78-82
झारखंड 80-84
ओडिशा 74-78
पश्चिम बंगाल 77-81
अंडमान और निकोबार 75-79
सिक्किम 77-81
कर्नाटक 70-74
केरल 78-82
लक्षद्वीप 76-80
छत्तीसगढ़ 77-81
मध्य प्रदेश 76-80
अरुणाचल प्रदेश 73-77
मणिपुर 75-79
मेघालय 72-74
मिजोरम 72-74
नागालैंड 70-74
दिल्ली 76-82
राजस्थान 77-81
उत्तराखंड 77-81
चंडीगढ़ 80-84
जम्मू कश्मीर 77-81
हिमाचल प्रदेश 72-74
पंजाब 72-74
आंध्र प्रदेश 73-77
तमिलनाडु और पुडुचेरी 74-78
तेलंगाना 72-76
गोवा 73-77
गुजरात 71-75
महाराष्ट्र 70-74

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *