Bihar Wine Latest News 2022: जैसे कि हम सब लोग जानते हैं कि बिहार में स्टेट गवर्मेंट ने शराब को बंद किया हैं। लेकिन इसी बीच पटना हाई कोर्ट ने बिहार में शराब बंदी कानून को लागू करने वाली प्रणाली की त्रुटियां को गिनते हुए इसे सही तरीके से लागू करने की सलाह दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य को चाहिए कि वह प्रभावी रूप से इस कानून को लागू करने में वैज्ञानिक और ईको फ्रेंडली तकनीक अपनाए।
Bihar Wine Latest News 2022: पटना हाई कोर्ट ने नशाबंदी कानून को लागू करने वाली प्रणाली की त्रुटियां गिनाते हुए इसे सही तरीके से लागू करने की आदेश दी है। एक याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ के जज पूर्णेंदु सिंह ने कहा कि बिहार के मद्यनिषेध और उत्पाद प्रतिबंधन कानून को सही से लागू न होने के कारण वायक्तियो के जीवन और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
Read Also – पी.एम किसान योजना के तहत 13वीं किस्त का बैनिफिशरी स्टेटस, ऐसे करें चेक
अवैध शराब को बर्बाद करने की वजह से पारिस्थितिकी अनसंतुलन पैदा हो रहा है। राज्य को चाहिए कि वह प्रभावी रूप से इस कानून को लागू करने में वैज्ञानिक और ईको फ्रेंडली उपाय अपनाए। याचिका नीरज सिंह की ओर से दायर की गई थी। न्यायाधीश ने 20 पेज के आदेश में नशाबंदी कानून के नौ प्रतिकूल प्रभावों की चर्चा की। Bihar Wine Latest News 2022
Join Our Telegram Group – Click Here
ऑर्डर में कहा गया कि राज्य मशीनरी की असफलता के कारण शहर के नागरिकों का जीवन खतरे में है। राज्य के बाहर से शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। नेपाल और कई पड़ोसी प्रदेश से राज्य में शराब की तस्करी हो रही है। टैक्स चोरी के साथ-साथ इस धंधे में नाबालिगों को शराब परिवहन में शामिल किया गया है। शराब की तस्करी में नकली पंजीकरण वाले वाहनों का उपयोग हो रहा है। Bihar Wine Latest News 2022

ऑर्डर के मुताबिक यही नहीं, चोरी के गाडियां का भी उपयोग हो रहा है। कई गाड़ियों का नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर के साथ गड़बड़ करने की शिकायत मिली है। शराबबंदी और उसकी अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए तैनात अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। Bihar Wine Latest News 2022
चेक अधिकारी तलाशी और जब्ती में कर्तव्य का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि अनुसंधान में कई खामियां पाई गई हैं। जिसका लाभ अभियुक्तों को मिलना तय है। ऐसे अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने में राज्य सरकार विफल रही है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।
Bihar Wine Latest News 2022 हाई कोर्ट की नजर में ये हैं त्रुटियां : Bihar Liquor Ban 2022
1. राज्य के बाहर और नेपाल से शराब की तस्करी बढ़ी जो एक आर्थिक अपराध है।
2. शराब तस्करी में चोरी किए हुए वाहनों का उपयोग और उसमे फर्जी रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल।
3. मासूम बच्चों को शराब तस्करी में शामिल करना.
4. शराब को नष्ट करने से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर।
5. तलाशी, जब्ती एवं जांच के संचालन में जांच अधिकारी द्वारा छोड़ी गई कमी।
6. दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक करवाई करने में राज्य की विफलता
7.मानव क्षमता की हानि -शराबबंदी ने सस्ती शराब और नशीली दवाओं के सेवन को बढ़ावा दिया है, जिससे अवैध शराब की समानांतर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।
8. नशीली दवाओं खपत और इसके आदी व्यक्तियों की संख्या में तेज वृद्धि।
9.जहरीली शराब – मिथाइल अल्कोहल के सेवन से मृत्यु।