CTET 2022 Notification: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2022 की नोटिफिकेशन अब जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने CTET 2022 दिसंबर एग्जाम के संबंध में एक संक्षिप्त सूचना पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। नोटिफिकेशन ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।
बोर्ड ने अभी अधिसूचना जारी होने की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभव है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी. बोर्ड आमतौर पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने और पंजीकरण करने के लिए एक महीने का समय देता है। परीक्षा अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर शुरू हो जाएगी।

सीटीईटी नोटिफिकेशन 2022 – अवलोकन
संगठन का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) |
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी |
चरणों | प्राथमिक शिक्षक – कक्षा 1 से 5 उच्च प्राथमिक शिक्षक – कक्षा 6 से 8 |
श्रेणी | एजुकेशन न्यूज़ |
पद | शिक्षक |
CTET 2022 अधिसूचना जारी करने की तिथि | जुलाई 2022 (रिलीज़ होने के लिए) |
सीटीईटी आवेदन पत्र मोड | ऑनलाइन |
सीटीईटी आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि | सितंबर 2022 (अपेक्षित) |
सीटीईटी आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | अक्टूबर (अपेक्षित) |
सीटीईटी 2022 पात्रता | B.Ed/D.lE.Ed/BTC/D.Ed . के साथ स्नातक डिग्री |
CTET 2022 परीक्षा शुल्क (केवल पेपर 1 या पेपर 2) | जनरल / ओबीसी के लिए 1000 / – एससी / एसटी के लिए 500 / – |
CTET 2022 परीक्षा शुल्क (पेपर 1 और 2 दोनों) | जनरल/ओबीसी के लिए 1200/- रुपये एससी/एसटी के लिए 600/- रुपये |
कागज का प्रकार | पेपर 1 और पेपर 2 |
परीक्षा तिथि | दिसंबर 2022 |
सीटीईटी परीक्षा मोड | सीबीटी |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ctet.nic.in |
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले अपने मूल विवरण के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आप अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉग इन कर आवेदन को पूरा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को श्रेणीवार आवेदन शुल्क भी देना होगा। अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 1000/- रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1200/- रुपये है। जबकि एक पेपर की फीस आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है।
बता दें कि ऑफिसियल तारीखों का नोटिस जल्द ही जारी किया जाएग CTET परिक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in चेक करते रहें।
Useful Important Links
Apply Online | जल्द ही शुरू होंगे |
Download Notification | Click Here |
Result Homepage | Click Here |
Join Our Telegram Channel | Click Here |
Official Website | Click Here |