CTET application form 2022 (CTET Application Form 2022 in hindi) – ऑनलाइन आवेदन @ctet.nic.in

सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटेट के 16वें संस्करण सीटेट 2022 का आयोजन दिसंबर, 2022 में करेगा। इसके लिए सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 को जल्द ही बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा। सीटेट 2022 परीक्षा सरकारी तथा सरकारी सहयोग से चल रहे विद्यालयों में कक्षा I-VIII तक के अध्यापकों के भर्ती हेतु पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। दो अलग-अलग प्रश्नपत्रों के लिए सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 को भरा जाएगा। प्रश्नपत्र – 1 कक्षा एक से लेकर पाँचवीं तक के शिक्षकों की भर्ती और प्रश्नपत्र – 2 कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाएगा

CTET application form 2022
CTET application form 2022

 

अभ्यर्थियों को सबसे पहले सीटेट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के लिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को सीटेट 2022 का एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के दौरान आवेदकों को अपना स्कैन किया गया हस्ताक्षर और फोटोग्राफ भी अपलोड करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए सीटेट 2022 के एप्लीकेशन फॉर्म का मूल्य 1200 रुपए है, जबकि अन्य आरक्षित वर्ग को इस फॉर्म के लिए 600 रुपए की राशि का भुगतान करना होगा। सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म को भरने से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 हाइलाइट (सीटीईटी आवेदन पत्र 2022 – अवलोकन)

विषय

विवरण

परीक्षा का नाम

सीटेट – केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)

परीक्षा आयोजन निकाय

सीबीएसई – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

सीटेट 2022 सत्र

  • सीटेट 2022 जून सत्र

  • सीटेट 2022 दिसंबर सत्र

फॉर्म भरने का मोड

ऑनलाइन

एप्लीकेशन शुल्क

सामान्य वर्ग/ओबीसी (नॉनक्रीमी लेयर)-

  • एक पेपर – 1000 रुपये

  • दोनों पेपर – 1200 रुपये

एससी/एसटी/दिव्यांगजनों के लिए-

  • एक पेपर – 500 रुपये

  • दोनों पेपर – 600 रुपये

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय

आधिकारिक वेबसाइट

www.ctet.nic.in

सीटेट 2022 आवेदन पत्र तिथि

सीटेट 2022 आवेदन पत्र – जून 2022 सत्र

गतिविधि

जून 2022 सत्र

सीटीईटी आवेदन पत्र 2022 के प्रारंभ की तिथि

घोषणा की जानी है

आवेदन करने की अंतिम तिथि

घोषणा की जानी है

आवेदन पत्र हेतु भुगतान करने की अंतिम तिथि

घोषणा की जानी है

सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा

घोषणा की जानी है

सीटेट एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि

घोषणा की जानी है

सीटेट 2022 परीक्षा तिथि

दिसंबर, 2022

गतिविधि

दिसंबर 2022 सत्र (संभावित)

सीटेट आवेदन पत्र 2022 के प्रारंभ की तिथि

5 फरवरी, 2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि

4 मार्च, 2023

आवेदन पत्र हेतु भुगतान करने की अंतिम तिथि

5 मार्च, 2023

सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा

5 मार्च, 2023

सीटेट 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि

15 मई, 2023

सीटेट 2022 परीक्षा तिथि

28 जून से लेकर 20 जुलाई, 2023

सीटेट पंजीकरण 2022 – महत्त्वपूर्ण बिंदु
  • सीटेट 2022 आवेदन पत्र को भरते वक्त आवेदकों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा।

  • आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आप सीटेट आवेदन पत्र 2022 को भरने के बाद उसकी एक प्रति और साथ ही ई-चलान की एक प्रति भविष्य के संदर्भों के लिए जरूर रख लें।

  • ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजन निकाय फॉर्म में सुधार करने की सुविधा नहीं देती है। सीबीएसई द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू करने पर आवेदक सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

  • सीटीईटी 2022 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आवेदक के द्वारा एक बार भुगतान की गई राशि को किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 – जरूरी दस्तावेज

आवेदकों को सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले कुछ दस्तावेजों के साथ तैयार रहना चाहिए। सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म की सहायता से स्वयं के पंजीकरण हेतु आवश्यक सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है-

  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

  • पहचान पत्र का विवरण – पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड इत्यादि

  • निर्दिष्ट प्रारूप के अनुसार आवेदकों के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीर

  • कक्षा 10 और 12 का शैक्षणिक विवरण

  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग का विवरण

सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म – दस्तावेजों का माप

तस्वीर

आयाम

साइज

पासपोर्ट फोटो

3.5 cm (चौड़ाई) x 4.5 cm (लंबाई)

10 kb से 100 kb तक

आवेदक का हस्ताक्षर

3.5 cm (लंबाई) x 1.5 cm (ऊँचाई)

3 kb से 30 kb तक

सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 कैसे भरें?

चरण 1: एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ।

चरण 2: सीटेट 2022 पंजीकरण करना।

चरण 3: सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म भरना।

चरण 4: स्कैन किए गए दस्तावेज (फोटो और हस्ताक्षर) को अपलोड करना।

चरण 5: सीटेट के आवेदन शुल्क का भुगतान करना।

चरण 6: रसीद की प्रतिलिपि (प्रिंटआउट)।

सीटेट 2022 की परीक्षा के आवेदन हेतु चरणबद्ध प्रक्रिया

चरण 1: पंजीकरण पत्र (रजिस्ट्रेशन फॉर्म)

  • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ और होम स्क्रीन पर CTET 2022 Application Form (सीटेट 2022 आवेदन पत्र) के लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद New Candidate Registration (नया आवेदक पंजीकरण) के बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर महत्त्वपूर्ण जानकारी दिखाई जाएगी। ध्यानपूर्वक इस जानकारी को पढ़ें और उसके नीचे स्थित बॉक्स पर टिक करें।

  • अब Click to Proceed (आगे बढ़ें) के लिंक पर क्लिक करें। आवेदक इसके बाद स्वतः ही एप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर रिडायरेक्ट कर दिए जाएँगे।

चरण 2: सीटेट पासवर्ड सेट करना

  • पासवर्ड की लंबाई 8 से लेकर 13 वर्णों/अंकों के बीच होनी चाहिए।

  • सीटेट 2022 पासवर्ड में कम से कम एक अपर केस, एक लोअर केस और एक अंक के साथ-साथ एक विशेष चिह्न (#$%&*_) जरूर होना चाहिए।

  • यदि जरूरत हो, तो लॉग इन करने के बाद आवेदकों को अपना पासवर्ड बदलने की अनुमति है।.

  • सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म का नया पासवर्ड, उपयोग किए गए पिछले तीन पासवर्ड्स से अलग होना चाहिए।

  • पासवर्ड किसी के साथ साझा ना करें क्योंकि यदि पासवर्ड का गलत इस्तेमाल होता है, तो इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

चरण 3: सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरना

माँगा गया विवरण भरें, सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 को पूरा करें और पासवर्ड सेट करें।

  • इस प्रकार के विवरण दर्ज करें:

  • निजी जानकारी – आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, पहचान का प्रकार, पहचान नंबर

  • कॉन्टेक्ट डिटेल – पता, राज्य, जिला, पिन कोड, ईमेल आईडी, फोन नंबर

  • आम विवरण – राष्ट्रीयता, श्रेणी, भाषा वरीयता, शैक्षणिक योग्यता, पसंदीदा परीक्षा केंद्र, एम्प्लॉई स्टेटस और योग्यता संबंधी विवरण

  • जानकारी को भरने के बाद, आपको एक पंजीकरण संख्या/आवेदन संख्या प्राप्त होगी। पंजीकरण/आवेदन संख्या को नोट कर लें। अगली बार जब आप लॉग इन करेंगे तब आपको इस पंजीकरण/आवेदन संख्या और सेट किए गए पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

चरण 4: स्कैन किए गए दस्तावेज को अपलोड करें

  • स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना जरूरी है।

  • स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर का फॉर्मेट JPG/JPEG होना चाहिए।

  • स्कैन की गई फोटो कम से कम 10kb और ज्यादा से ज्यादा 100kb की हो सकती है और इसकी चौड़ाई व ऊँचाई क्रमशः 3.5 सेमी और 4.5 सेमी होनी चाहिए।

  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर का साइज 3kb से लेकर 30kb तक हो सकता है और इसका आयाम 3.5 सेमी (लंबाई) x 1.5 सेमी (ऊँचाई) होना चाहिए।

चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान

आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान दोनों ही तरह (ऑनलाइन और ऑफलाइन) से कर सकते हैं। आवेदक सीटेट के परीक्षा शुल्क खाते में ई-चालान के जरिए बैंक में भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग का उपयोग करते हुए भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

विभिन्न आवेदकों के लिए सीटेट 2022 आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:

श्रेणी

केवल पेपर-1 या पेपर-2

दोनों के लिए (पेपर-1 और पेपर-2)

जनरल/ओबीसी (नॉनक्रीमी लेयर)

1,000

1,200

एससी/एसटी/दिव्यांगजन

500

600

सीटेट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म सुधार सुविधा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 यानि सीटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र सुधार सुविधा उपलब्ध कराएगा। वैसे आवेदक जो सीबीएसई सीटीईटी 2022 के आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर लॉग इन करके जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

सीटेट 2022 आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें?

चरण 1: आवेदन पत्र में सुधार के लिए सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ।

चरण 2: सीटेट पंजीकरण फॉर्म 2022 भरें।

चरण 3: सीटीईटी 2022 आवेदन पत्र में पूरा विवरण भरें।

चरण 4: स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।

चरण 5: सीटीईटी 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 6 : आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुनः जाँच करने के बाद इसे सबमिट कर दें और कनफर्मेशन पेज यानि पुष्टीकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें।

सीटेट पात्रता मानदंड 2022

सीटीईटी 2022 पात्रता मानदंड ‘राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद’ (NCTE) द्वारा निर्दिष्ट किए जाते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग सीबीएसई सीटीईटी पात्रता मानदंड हैं। सीटेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास भारत की राष्ट्रीयता होना आवश्यक है। सीटेट परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। वहीं इस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

सीटेट परीक्षा केंद्र 2022

सीटेट 2022 आवेदन पत्र को भरने के दौरान आवेदकों को अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चुनाव करना होता है। ये परीक्षा केंद्र मुख्यतः शहरों के नाम होते हैं जहाँ सीटेट 2022 की परीक्षा होनी होती है। पिछले वर्ष सीटेट की परीक्षा 20 क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ देशभर के 217 शहरों में आयोजित की गई थी। सीटेट परीक्षा केंद्र 2022 की जानकारी सीटेट अधिसूचना 2022 में उपलब्ध कराई जाती है।

Useful Important Links

Apply Online जल्द ही शुरू होंगे
Download Notification Click Here
Result Homepage Click Here
Join Our Telegram Channel Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *