CTET July 2022 Notification

CTET July 2022 Notification : इस दिन जारी होंगे CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन, शिक्षा विक्षाग ने बोर्ड को दिया सख्त निर्देश

CTET July 2022 Notification : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) उन उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी जुलाई 2022 अधिसूचना (CTET July 2022 Notification) जारी करने जा रहा है जो आगे शिक्षक पेशा चुनना चाहते हैं।जानकारी के अनुसार 15 जुलाई CTET नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

CTET July 2022 Exam साल में होती है दो बार

आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर साल जुलाई और सितम्बर में दो बार CTET परीक्षा आयोजित करवाता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी की जाती है जबकि दूसरे सत्र के लिए सितम्बर में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। हालांकि इस बार इस परीक्षा में देरी हो रही है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

CTET जुलाई 2022 की परीक्षा (CTET July 2022 Exam) दो प्रकार की होती है जिन्हें प्राथमिक कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर 1 और माध्यमिक कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर 2 के रूप में जाना जाता है। पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। जबकि दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं ऐसे उम्मीदवार हैं प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठना जरुरी है। CTET की परीक्षा क्वालीफाई किए उम्मीदवार नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं।

CTET July 2022 रजिस्ट्रेशन

  1. CTET 2022 अधिसूचना अगले कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा।
  2. सीटीईटी 2022 पंजीकरण जुलाई महीने से शुरू होता है।
  3. CTET 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि जुलाई 2022 है।
  4. पंजीकरण मोड केवल ऑनलाइन तक ही सीमित है।

CTET 2021 के लिए लाखों लोगों ने किया था आवेदन

CTET 2021 परीक्षा के लिए करीब 27 लाख 73 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें 6 लाख 65 हजार छात्र सफल हुए थे। इसमें 4 लाख 45 हजार 467 छात्र पेपर 1 और 2 लाख छात्र पेपर 2 में पास हुए थे। CBSE ने CTET सर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम के लिए कर दी है। इससे पहले इसकी वैधता 7 सालों के लिए थी।

CTET July 2022 शैक्षिक योग्यता

CTET की परीक्षा में हर साल सिर्फ 50 उम्मीदवार ही पास हो पाते हैं। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

CTET July 2022 परीक्षा पैटर्न

CTET परीक्षा ऑनलाइन मोड़ में आयोजित की जाती है। पेपर 1 और पेपर 2 लगभग समान ही होते हैं। पेपर में कुल 150 प्रश्न बहुविकल्पीय आते हैं। हर प्रश्न 1 मार्क्स का होता है। इसे कुल पांच खंडो में विभाजित किया जाता है। बाल विकास एवं शिक्षण से 30 प्रश्न 30 अंकों के, गणित में 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 प्रश्न, भाषा 2 में 30 अंकों के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए छात्रों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *