CTET July 2022 Notification

CTET July 2022 Notification : CTET जुलाई नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

CTET July 2022 NotificationCBSE इस सप्ताह में कभी भी CTET July 2022 Notification जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आवेदन करना होगा। CTET परीक्षा साल में दो बार आयोजित कराई जाती है। यह हर साल दिसम्बर और जुलाई में आयोजित की जाती है।

CTET July 2022 Notification

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के आंकलन के लिए हर साल सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। यह उन उम्मीदवारों का स्वागत करता है जो शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं। CTET जुलाई 2022 (CTET July 2022) की परीक्षा दो प्रकार की होती है जिन्हें प्राथमिक कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर 1 और माध्यमिक कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर 2 के रूप में जाना जाता है।

CTET केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जिसके आधार पर आवेदक विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा इस साल से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

CTET आवेदन फॉर्म

सीटीईटी जुलाई 2022 आवेदन प्रक्रिया (CTET July 2022 Application Form) अधिसूचना के साथ शुरू होगी और उम्मीदवार इसे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी जुलाई 2022 (CTET July 2022) की अधिसूचना अब कभी भी आ सकती है। जून 2022 के पहले सप्ताह में सीटीईटी अधिसूचना (CTET Notification) जारी हो सकती है

आवेदन शुल्क

सामान्य या ओबीसी उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपये का शुल्क का देना होगा। वहीं ST SC और दिव्यांगजनों को पेपर 1 या 2 के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि इसके लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। दोनों को 600 रुपये देने होंगे। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, PTM और गूगल पे के जरिए ऑनलाइन फीस जमा करेंगे।

CTET July 2022 आवेदन कैसे करें ?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अप्लाई फॉर CTET July 2022 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  4. इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करें और अपलोड करें।
  5. इसके बाद आपका CTET July 2022 फॉर्म सब्मिट हो जाएगा।

पात्रता मानदंड

CTET July 2022 Notification जल्द जारी कर दिया जाएगा। बहुत जल्द परीक्षा तिथि भी जारी कर दी जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। उसके बाद आपका एडमिट कार्ड आएगा। उसके बाद परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

परीक्षा पैटर्न

CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं:

पेपर-I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V तक का शिक्षक बनना चाहता है।
पेपर- II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहता है।
एक व्यक्ति जो दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनना चाहता है उसे दोनों पेपर में उपस्थित होना होगा।

CTET परीक्षा 2022 के पेपर I और पेपर II दोनों में पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। CTET 2022 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए एक उम्मीदवार को न्यूनतम 60% स्कोर करना आवश्यक है। सीबीएसई द्वारा घोषित सीटीईटी स्कोर अब जीवन भर के लिए मान्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *