LPG Gas Cylinder Price (3nd November 2022): 116 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए नई कीमत

LPG Gas Cylinder Price ( 3nd November 2022): दिवाली के बाद आज यानी नवम्बर माह की तीसरी तारीख को एक बार फिर इंडियन पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के कीमतों में 116 रुपए तक की भारी गिरावट की है। यह लगातार 7वां मौका है जब गैस सिलेंडर की दाम में गिरावट की जा रही है। इससे पहले आखिरी बार 19 मई को कीमतों में वृद्धि की गई थी, उसके बाद लगातार हर महीने की पहली तारीख को गिरावट की जा रही है । हालांकि यह कटौती केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में की गई है । 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने रेट पर ही मिलेगा ।

LPG Gas Cylinder Price ( 1st November 2022)
LPG Gas Cylinder Price ( 2nd November 2022)

गौरतलब है की जून से लेकर अब तक देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलों वाले कमर्शियल सिलेंडर की दाम में अब तक 610 रुपए तक की गिरावट की जा चुकी है ।

गैस सिलेंडर की नई रेट

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) द्वारा आज सुबह एलपीजी सिलेंडर के नए कीमत अधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जारी किये गये। IOCL (इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन) पर जारी दामों के अनुसार आज से देश के प्रमुख महानगरों में 19 KG वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट इस प्रकार है..

  • दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1859.50 की बजाय 1744 रुपए
  • कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1811.50 की जगह 1696 रुपए
  • मुम्बई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1811.50 की बजाय 1696 रुपए और
  • चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 2009.50 की बजाय 1893 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है ।

घरेलू रसोई गैस के दाम रहे स्थिर

इस बार भी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है । आपको 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 6 जुलाई वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा। जोकि देश के प्रमुख चार महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस प्रकार है..

महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की दरें

Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1053
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1079
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1052.50
  • चैन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1068.50

List of Commercial Gas Cylinder Price 19kg Today

Commercial Gas Cylinder Price List January 2022 To November 2022:- आइए जाने ! देश के प्रमुख शहरों में 19 KG कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है…

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 नवंबर 2022 1744 (-115.5) 1846 (-113) 1696 (-115.5) 1893 (-116.5)
1 अक्टूबर 2022 1859.50 (-31.5) 1959 (-36.5) 1811.50 (-32.5) 2009.50 (-35.5)
1 सितंबर 2022 1885.00 (-91.5) 1995.50 (-100) 1844.00 (-92.5) 2045.00 (-96)
1 अगस्त 2022 1976.50 (-36) 2095.50 (-36.5) 1936.50 (-36) 2141 (-36.5)
6 जुलाई 2022 2012.50 2132 1972.50 2177.50
1 जुलाई 2022 2021 2140 1981 2186
1 जून 2022 2219 2322 2171.50 2373
19 मई 2022 2354 2454 2306 2507
7 मई 2022 2346.00 2445.50 2297.50 2499.00
1 मई 2022 2355.50 2455 2307 2508
1 अप्रैल 2022 2253 2351.50 2205 2406
22 मार्च 2022 2003 2087 1954.5 2137.5
मार्च 1, 2022 2012 2095 1963 2145.5
फरवरी 1, 2022 1907 1987 1857 2040
जनवरी 1, 2022 1998.5 2076 1948.5 2131

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

KnowHow to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के घरेलू गैस सिलेंडर की दाम ऑनलाइन जांच करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की ऑफिसियल वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए कीमत जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *