NEET UG Result 2022: छात्रों का मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिले को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। इसमें दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) का रिजल्ट इस महीने के अंत तक घोषित हो जाएगा। अभी इसकी कोई तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन संभव है कि यह रिजल्ट 24 या 25 अगस्त को घोषित कर दिया जाए। इससे पहले अगले एक-दो दिनों में इसकी आंसर शीट (उत्तर पुस्तिका) भी जारी हो सकती है। नीट (यूजी) का रिजल्ट जल्द घोषित करने की छात्रों की मांग के बाद नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) ने ये संकेत दिए हैं।

NTA NEET Resul 2022 – Highlights
Name of the Exam | National Eligibility Cum Entrance Test |
Post Name | Neet Result 2022 to be Release Date |
Name of the Conducting Authority | National Testing Agency |
Offered Courses | UG Medical Courses |
For Academic Session | 2022-23 Session |
Exam Date | 17th July 2022 |
Location | All Over India |
Result Status | Available Soon |
Answer Key Status | Available |
Result Releasing Mode | Online Mode |
Result Date | Today (Tentative) |
Official Website | neet.nta.nic.in |
कम समय में जारी हो जाएगा रिजल्ट
इसके साथ ही नीट (यूजी) का रिजल्ट इस बार पिछले साल यानी 2021 की तुलना में कम समय में ही जारी हो जाएगा। पिछले साल यह रिजल्ट करीब 50 दिनों में जारी किया गया था, जबकि इस बार इसे परीक्षा होने के करीब 40 दिनों के भीतर ही जारी करने की तैयारी है। नीट-यूजी का आयोजन इस बार देशभर में 17 जुलाई को हुआ था, जिसमें करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। एनटीए से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नीट (यूजी) का रिजल्ट जल्द घोषित करने का फैसला कोविड के कारण पटरी से उतरे मेडिकल कालेजों के शैक्षणिक सत्र को पटरी पर लाने की पहल से जुड़ा है।
पिछले साल कोविड संकट के चलते यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट एक नवंबर को घोषित किया गया था। इसके चलते दाखिले की प्रक्रिया में काफी देरी हो गई थी। खास बात यह है कि नीट (यूजी) का रिजल्ट जल्द घोषित करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का भी दबाव है। मालूम हो कि नीट (यूजी) के जरिये ही देशभर के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस, बीडीएस आदि कोर्सों में दाखिला दिया जाता है।
Important Links
Download Neet Result 2022 | Click Here |
Download Neet Cut Off 2022 | Click Here |
Neet Answer Key 2022 Download | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
Official Website | Click Here
|