PM Kisan Yojana:- 13वीं किस्त से पहले बड़ी संख्या में लोगों के नाम पीएम किसान योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं। जमीन रिकॉर्ड का सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण कई लोग पीएम किसान योजना की राशि से वंचित हो सकते हैं। यहां जानिए कब किसानों के अकाउंट में आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ओर से किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है। ताजा अपडेट के अनुसार, किसानों के अकाउंट में अब 12 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। नए साल के तोहफे के तौर पर जनवरी के शुरुआती दिनों में किसानों के अकाउंट में 13वीं किस्त डाली जा सकती है।

बड़ी संख्या में लोगों के नाम लिस्ट से हटाए जा सकते हैं?
हालांकि, 13वीं किस्त से पहले बड़ी संख्या में लोगों के नाम पीएम किसान योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं। भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं होने के कारण कई लोग पीएम किसान योजना की राशि से वंचित रह सकते हैं। बता दें कि 12वीं किस्त के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को लाभार्थी लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। अकेले उत्तर प्रदेश के लगभग 21 लाख लोग इस योजना से वंचित थे। अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना से बाहर रखा गया।
13वीं किस्त से पहले जरूर ये काम कर लें किसान
13वीं किस्त पाने के लिए पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा नहीं करने वाले किसानों के अकाउंट में इस योजना की राशि नहीं भेजी जाएगी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में देखें अपना नाम
अगर आप पीएम किसान योजना की लाभ उठाने वाले सभी किसान लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर किसान के कोने पर जाना होगा। यहां आप बेनेफिशियरी स्टेटस में जाकर अपना नाम जांच कर सकते हैं। वहीं, किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 पर संपर्क करें।
Important Links
Join Our Telegram Group![]() |
Click Here |
All Latest Update![]() |
Click Here |
निष्कर्ष – PM Kisan Yojana 2023
साथियों यह थी आज की PM Kisan Yojana 2023 के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में आपको PM Kisan Yojana 2023 , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |
ताकि आपके PM Kisan Yojana 2023 से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |
तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस पोस्ट से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |
और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |
ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें PM Kisan Yojana 2023 पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|