CBSE 12th Result 2022

CBSE 12th Result 2022: लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म, इस तरह रिजल्ट चेक करें

CBSE 12th Result 2022सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में लाखों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था और सभी विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। अब सभी विद्यार्थी अपने परिणाम का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप सभी विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूर्ण रूप से समाप्त किया जा चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब अपने 12वीं के परिणाम को लगभग 4 या 5 दिन के भीतर जारी कर सकता है।

और इसी के साथ साथ ही केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा मीडिया कांफ्रेंस के सामने बात रखी गई थी कि सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 को जारी लगभग जून माह के अंत तक कर दिया जाएगा। और आप सभी जानते ही होंगे कि जून माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है इसलिए आशा है कि 30 जून 2022 तक सीबीएसई 12 परिणाम 2022 को जारी किया जा सकता है।

सीबीएसई 12 वीं परिणाम संपूर्ण जानकारी (CBSE 12th Result 2022 – Full Details)

सीबीएसई 12वीं परीक्षाओं को इस वर्ष 23 अप्रैल 2022 से लेकर 15 जून 2022 तक ऑफलाइन मोड के जरिए 2 शिफ्टों में आयोजित कराया गया था। सीबीएसई 12वीं परीक्षा का आयोजन कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए हुआ है। इन परीक्षाओं में लगभग 21 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जिसमें से लगभग 1200000 विद्यार्थियों ने ही कक्षा 12वीं की परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। और अब इन सभी विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार है।

 

आप सभी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन आज यानी 25 जून 2022 को पूर्ण रूप से समाप्त कर लिया गया है। अब सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 को जारी करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार माना जाए तो सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 को जारी लगभग 30 जून 2022 तक किया जा सकता है।

सीबीएसई 12 वीं परिणाम अवलोकन (CBSE 12th Result – Overview)

बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड [सीबीएसई]

परीक्षा का नाम 12वीं बोर्ड परीक्षा

सत्र 2021-2022

परीक्षा की तारीख 23 अप्रैल 2022 से लेकर 15 जून 2022 तक

परिणाम मोड ऑनलाइन

रिजल्ट की तारीख 30 June 2022 ( Expected )

परिणाम लिंक 12वीं का रिजल्ट 2022

वेबसाइट cbseresults.nic.in

सीबीएसई 12 वीं परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटे (Official websites to check CBSE 12th Result)

सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 को जारी करने के पश्चात सभी विद्यार्थीयों के द्वारा एक ही आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जांच करने से उस आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर डाउन हो जाते हैं, इसलिए सभी विद्यार्थी परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दी गई अन्य आधिकारिक वेबसाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं:-

 

cbseresults.nic.in

results.gov.in

digilocker.gov.in

सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 को डाउनलोड करने के पश्चात सभी उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड में नीचे दिए गए लिखित विवरण दर्ज देखने के लिए मिल जाएंगे:-

 

परीक्षार्थी का नाम

अभ्यर्थी के माता-पिता का नाम

परीक्षार्थी की जन्मतिथि

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड का नाम

स्कूल विभाग का नाम

छात्र के विषय

संस्था का कोड

विषय एवं उनके कोड

विषय एवं उनमें प्राप्तांक

सभी विषय के कुल प्राप्त अंक

एग्जामिनेशन कंट्रोलर के हस्ताक्षर

अन्य विवरण

सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 की जांच सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से ना करके s.m.s. के जरिए भी कर सकते हैं तो आइए जानते हैं कि एसएमएस के जरिए अपने परिणाम को कैसे चेक कर सकते हैं:-

 

कक्षा दसवीं के रिजल्ट की जांच हेतु – SMS- cbse10 (स्पेस) रोल नंबर और इसे 56263 पर भेजे

कक्षा बारहवीं के रिजल्ट की जांच हेतु – SMS- cbse12 (स्पेस) रोल नंबर और ऐसे 56263 पर भेजें।

सीबीएसई 12 वीं परिणाम सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन विवरण (CBSE 12th Result – Supplementary Examination Details)

सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 को पास करने के लिए सभी विद्यार्थियों को हर विषय में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य होगा। किसी भी विद्यार्थी के किसी भी विषय में 30% अंक से कम अंक आए होंगे वह विद्यार्थी उस विषय में अनुत्तीर्ण हो जाएगा। अनुत्तीर्ण हो जाने के पश्चात सभी विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन के लिए आवेदन करना होगा।

 

सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन का आवेदन करने के लिए आप सभी को न्यूनतम शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन का आवेदन करने के पश्चात जिस विषय में आप अनुत्तीर्ण हो गई है उस विषय की आप को फिर से परीक्षा देने को दी जाएगी। और इस परीक्षा का परिणाम आपको जुलाई माह के अंत तक देखने के लिए मिल जाएगा |

सीबीएसई 12 वीं परिणाम को डाउनलोड कैसे करें? (How to Download CBSE 12th Result)

सर्वप्रथम सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट करें।

अब आप सभी के सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।

होम पेज पर सभी विद्यार्थी कक्षा 12वीं के परिणाम की लिंक को खोजें और उस पर क्लिक कर दें।

आप सभी उम्मीदवार अपनी कक्षा बारहवीं का चयन करें।

आप सभी विद्यार्थी अपने लॉगिन विवरण को दर्ज कर दें।

आप सभी विद्यार्थियों के सामने सीबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 ओपन हो जाएगा।

इस परिणाम को डाउनलोड करें भविष्य में काम आने के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकलवा ले।

CBSE 12th Result 2022 – FAQs

CBSE 12th Result 2022 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी निर्धारित की गई है?

cbseresults.nic.in।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कितने विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था ?

सीबीएसई 12वीं परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न लगभग 12 लाख विद्यार्थियों ने किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *