LPG Gas Cylinder Price ( 2nd December 2022: बीते कुछ माह से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दामों में लगातार गिरावट की जा रही थी । लेकिन इस बार ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट नहीं करने का निर्णय लिया हैं। आज यानी 3 दिसंबर, 2022 को जारी रसोई और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की दाम में किसी प्रकार का कोई चेंजिंग नहीं किया है।
आप सभी एलपीजी ग्राहकों को बता दें की भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पिछले माह की 3 तारीख को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर कीमतों में करीब 116 रुपए तक की भारी गिरावट की है। यह लगातार 7वां मौका था जब गैस सिलेंडर के कीमत में कमी की गई थी। उससे पहले आखिरी बार 19 मई को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, उसके बाद लगातार हर महीने की पहली तारीख को गिरावट की जा रही थी । हालांकि यह गिरावट केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में की गई थी । 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर का रेट 6 जुलाई 2022 के बाद अब तक वैसा का वैसा ही बना हुआ है ।

क्या है गैस सिलेंडर का रेट (2 दिसंबर 2022)
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) द्वारा आज सुबह एलपीजी सिलेंडर के नए कीमत अधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जारी कर दिए गये है। मामूली बदलाव के साथ IOCL (इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन) पर जारी दामों के मुताबिक आज से देश के प्रमुख महानगरों में 19 KG वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट इस प्रकार है..
- दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1744 रुपए
- कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1846 की बजाय 1845.50 रुपए
- मुम्बई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1696 रुपए और
- चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1893 की बजाय 1891.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है ।
घरेलू रसोई गैस के दाम आज भी स्थिर
14 kg Gas Cylinder Price Today : इस बार भी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा रसोई गैस सिलेंडरों की दाम में किसी प्रकार का कोई चेंजिंग नहीं किया गया है । आपको 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब भी 6 जुलाई वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा। जोकि देश के प्रमुख चार महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस प्रकार है..
महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की दरें (गैस सिलेंडर प्राइस)
Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)
- दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1053
- कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1079
- मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1052.50
- चैन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1068.50
List of Commercial Gas Cylinder Price 19kg Today
Commercial Gas Cylinder Price List January 2022 To December 2022:- आइए जाने ! देश के प्रमुख शहरों में 19 KG कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है…
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
1 दिसंबर 2022 | 1744 | 1845.50 (-0.50 | 1696 | 1891.50 (-1.50) |
1 नवंबर 2022 | 1744 (-115.5) | 1846 (-113) | 1696 (-115.5) | 1893 (-116.5) |
1 अक्टूबर 2022 | 1859.50 (-31.5) | 1959 (-36.5) | 1811.50 (-32.5) | 2009.50 (-35.5) |
1 सितंबर 2022 | 1885.00 (-91.5) | 1995.50 (-100) | 1844.00 (-92.5) | 2045.00 (-96) |
1 अगस्त 2022 | 1976.50 (-36) | 2095.50 (-36.5) | 1936.50 (-36) | 2141 (-36.5) |
6 जुलाई 2022 | 2012.50 | 2132 | 1972.50 | 2177.50 |
1 जुलाई 2022 | 2021 | 2140 | 1981 | 2186 |
1 जून 2022 | 2219 | 2322 | 2171.50 | 2373 |
19 मई 2022 | 2354 | 2454 | 2306 | 2507 |
7 मई 2022 | 2346.00 | 2445.50 | 2297.50 | 2499.00 |
1 मई 2022 | 2355.50 | 2455 | 2307 | 2508 |
1 अप्रैल 2022 | 2253 | 2351.50 | 2205 | 2406 |
22 मार्च 2022 | 2003 | 2087 | 1954.5 | 2137.5 |
मार्च 1, 2022 | 2012 | 2095 | 1963 | 2145.5 |
फरवरी 1, 2022 | 1907 | 1987 | 1857 | 2040 |
जनवरी 1, 2022 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट
Know, How to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन जांच करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी ऑयल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है।