REET BSER Result 2022 Date, Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर जल्द ही रीट का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें इस बार रीट की परीक्षा के लिए करीब 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
REET BSER Result 2022 at reetbser2022.in:
रीट 2022 के परिणाम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 17 सितंबर 2022 को दोपहर तक REET का परिणाम जारी कर सकता है। प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के एक युवा अधिकारी ने बताया कि, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार कर ली है। साथ ही परिणाम जारी करने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। किसी भी वक्त परीक्षा परिणाम जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिसियल वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार रीट का एग्जाम 23 व 24 जुलाई को चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसके लिए करीब 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

वहीं 19 अगस्त को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभिभावकों को 7 दिन का समय दिया गया था। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि, फाइनल आंस की रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है क ऑफिसियल साइट पर विजिट करते रहें, रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां आपको सूचित किया जाएगा। रीट 2022 पेपर 1 और पेपर 2 के कटऑफ की बात करें तो, पेपर-2 की कटऑफ पेपर-1 की तुलना में अधिक जाएगी। पेपर 2 क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 75 से 80 अंक प्राप्त करना होगा, जबकि पेपर 1 क्वालीफाई करने के लिए 70 से 75 मार्क्स प्राप्त करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
REET BSER Result 2022, यहां करें चेक
- REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर reetbser2022.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर REET BSER Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
बीएसईआर प्रत्येक वर्ष एक बार रीट की परीक्षा आयोजित करता है। पेपर में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र होते हैं, वहीं पेपर 2 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र माने जाते हैं। यदि आप कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं तो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठना अनिवार्य होगा।
Important Links
Download REET Result 2022 | Click Here |
Download REET Cut-Off 2022 | Click Here |
Result Homepage | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Channel | Click Here |