UP Board Scrutiny Form 2022

UP Board Scrutiny Form 2022: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UP Board Scrutiny Form 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने स्क्रूटनी के लिए अधिसूचना जारी किया है,अपने परीक्षा परिणाम से मन को ना शांति मिलने वाले छात्र UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 12 जुलाई 2022 तक है…

Up Board Scrutiny Form 2022 -Highlights

Department Name Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)
Examination High School (10th) & Intermediate (12th)
Academic Year 2021-2022
UP Board Result Announcing Date 18th June 2022
UP Board Scrutiny Online Form Start Date 18th June 2022
UPMSP Copy Rechecking Form Last Date 12th July 2022
Article Category Latest Update
Official Website upmsp.edu.in

UP Board 10th,12th Scrutiny Form 2022 -इस दिन से स्टार्ट है ऑनलाइन अप्लाई

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 18 जून 2022 को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया था। वहीं अब बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए भी अधिसूचना जारी कर दिया है, अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र UPMSP की और ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 है।

बता दें, इस बार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 88.82 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं 12वीं कक्षा में कुल 85.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। अब जो छात्र अपने अंको से असंतुष्ट हैं वो स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद छात्रों को अपने अंक में सुधार करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। साथ ही अपनी आंसरशीट को डाउनलोड कर चेक कर सकेंगे। छात्र नीचे दिए आसान नियमों के के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Board Scrutiny Form 2022 –

स्क्रूटनी को आसान शब्दों में रीचेकिंग या संवीक्षा भी कहा जाता है। इसमें आंसरशीट की फिर से जांच की जाती है तथा छात्रों के अंकों का पुन: मूल्यांकन किया जाता है। यदि गणना में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे ठीक किया जाता है। इस दौरान छात्र अपनी आंसरशीट को डाउनलोड कर फिर से दोबारा चेक कर सकते हैं।

How To Apply Scrutiny Form 2022 -ऐसे करें आवेदन

1.सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2- इसके बाद हाईस्कूल/इंटरमीडिएट आंसर शीट की सन्निरीक्षा (Scrutiny) के निश्चित विकल्प का चयन करें।

3- आपके स्क्रीन पर स्क्रूटनी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

4- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें।

5- स्क्रूटनी के लिए विषय का चयन उसमें दिए गए राशि का भुगतान करें।

6- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Up Board Scrutiny Form Online 2022

ध्यान रहे, स्क्रूटनी के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, स्क्रूटनी के लिए किसी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। तथा इसके लिए छात्रों को प्रत्येक विषय पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय राजकोष में जमा करना होगा। चालान जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर डाक के माध्यम से बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में 12 जुलाई से पहले जमा करवा दें। अंतिम तारीख के बाद आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *